फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार रथों पर फोटो नहीं होने से किरण चौधरी नाराज

Tue, 09 Sep 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को चंडीगढ़ में 21 रथों को रवाना करने के दौरान रथों पर अपनी तस्वीर न लगाए जाने से आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी नाराज हो गईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समिति की उपाध्यक्ष होने के बावजूद उनकी तस्वीर नहीं लगाईं गई है। हालांकि बाद में प्रचार समिति के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने मामले को संभालते हुए सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली और कहा कि भविष्य में इस गलती को सुधारा जाएगा। अशोक तंवर इस मामले पर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया।

किरण चौधरी की यह नाराजगी प्रचार अभियान शुरू कर ने के मौके पर कांग्रेस के नेताओं को नागवार तो गुजरी लेकिन वे इस मुद्दे पर अधिक कुछ नहीं कह सके।  किरण चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की उपाध्यक्ष हैं। इसके बावजूद उनकी तस्वीर चुनाव प्रचार रथ पर नहीं है ये ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का कहना था कि रथों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नहीं बल्कि चुनाव प्रचार समिति ने तैयार करवाया है इसलिए वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन

बाक्स:

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें