परिजनों से मिले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विमान का मलबा मिलने की जानकारी मिलते ही पंकज के घर ग्रामीणों का तांता लगा है। सभी पंकज की कुशलता के बारे में जानने को उत्सुक हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पंकज के साथ कुछ गलत नहीं होगा। वह सकुशल लौट आएगा।
वायुसेना कर्मियों के सकुशल मिलने की उम्मीद
परिजनों को सूचना देने वाले वायुसेना अधिकारी ने बताया कि विमान के कुछ अवशेष जिस स्थिति में मिले हैं उससे जवानों के सकुशल मिलने की उम्मीद है। मां सुनीता व पिता धर्मबीर को अधिकारियों ने बताया कि अवशेष जिस तरह से मिले हैं उनसे पूरी उम्मीद है कि विमान में सवार सभी कर्मचारी सुरक्षित होंगे। उन्हें खोजने की कोशिश जारी है। मौसम खराब होने के कारण सैटेलाइट सही तरीके से काम नहीं कर रहा है जिसके चलते परेशानियां आ रही हैं।
विमान खोजने में केंद्र सरकार गंभीर नहीं : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गांव कोहला पहुंचे और पंकज के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। देश सुरक्षित हाथों में होने का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार विमान में लापता पायलट व अन्य कर्मियों का पता नहीं लगा सकी है।
उन्हें उम्मीद है कि पंकज व उनके साथी सकुशल लौट आएंगे। उन्होंने इस दौरान वायुसेना अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। वायुसेना अधिकारी ने उन्हें बताया कि मौसम ज्यादा खराब होने के कारण ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।