फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, शव रखकर पांच घंटे बाइपास में लगाया जाम

Wed, 17 Jun 2020 10:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
लोगों ने लगाया जाम।
विज्ञापन

जमीन विवाद के चलते मंगलवार को दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतकों के पारिवारिक सदस्य और गांव के लोगों का बुधवार को गुस्सा फूटा। इस दौरान परिजनों ने बाईपास पर लगभग पांच घंटे तक चक्का जाम कर धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पूर्व फौजी जसविंदर सिंह निवासी गांव बाऊली आलोवाल ने जमीन विवाद में अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ गगनदीप और उसके भाई दिलप्रीत सिंह निवासी कोट संतोख राए की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना धारीवाल पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया था।

पारिवारिक सदस्यों ने गांव वालों के साथ धारीवाल बाईपास तरीजा नगर जीटी रोड पर दोनों शवों को लेकर सुबह 10 बजे चक्का जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और मृतकों की पत्नियों सुखजिंदर कौर व हरप्रीत कौर को सरकारी नौकरी, माता जोगिंदर कौर और बहन संदीप कौर को पेंशन और मृतकों के सऊदी अरब में फंसे भाई लवप्रीत सिंह को वापस लाया जाए। 
विज्ञापन


वहीं लगभग पांच घंटे बाद डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी के आदेश पर तहसीलदार गुरदासपुर अरविंदर सलवान, एसपी हेडक्वार्टर हरविंदर सिंह संधू, डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क और थाना प्रभारी मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार को बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद धरना खत्म किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें