फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ओलंपिक ग्रामीण खेलों का आगाज, ‘कैटरीना’ को नहीं पकड़ सका ‘सलमान’

Fri, 17 Feb 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
मिनी ओलंपिक ग्रामीण खेलों का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लुधियाना के गांव किला रायपुर में मिनी ओलंपिक ग्रामीण खेलों का शुक्रवार से आगाज हो गया। एक ओर यहां देश विदेश से आए दर्शकों को पंजाबी संस्कृति, विरसे की झलक देखने को मिली, वहीं दूसरी ओेर पंजाब के युवाओं से लेकर बुजुर्गों का दमखम। इसका उद्घाटन डेहलो के तहसीलदार विश्वजीत सिद्धू ने आकाश में गुब्बारे छोड़ कर किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम भांगड़ा और गतके का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


डॉग्स रेस में सलमान और कैटरीना के बीच कांटे की टक्कर रही। इस रेस के लिए कुल 78 डाग्स की इंट्री थी। इस रेस में कैटरीना, सलमान, राकेट, हुसेन बोल्ट, कारतूस जैसे डाग्स ने भाग लिया। इस रेस में अपने राउंड में युगती काली, बोल्ट लाल, प्रीति काली, लवयू काला, डिगो ब्लास्ट, गेमचेंजर काला, ब्लैक बॉस काला, शौंकी काला, कैटरीना नीली, पायल काली ने बाजी मारी। 

तीन दिवसीय किलारायपुर खेल मेले के पहले दिन एथलेटिक्स, साइकिलिंग, हाकी के मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यहां आकर्षण का केंद्र था कान से गाड़ी खींचना, वजन उठाना, दाढ़ी से वजन उठाना, टायर उठाना जैसी प्रतियोगिता।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्राची रहीं पहले स्थान पर

मिनी ओलंपिक ग्रामीण खेलों का आगाज - फोटो : अमर उजाला
प्राची रहीं पहले स्थान पर
लड़कियों की 400 मीटर रेस के अंडर-19 वर्ग में पटियाला की प्राची पहले, मेरठ की सोमना और तरनतारन की अमनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में फगवाड़ा का मनीष सिंह पहले, मुक्तसर साहिब का विश्वजीत सिंह दूसरे और गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।  लड़कों के अंडर-19 में एक मील साइकिलिंग रेस में लुधियाना के साहिल पहले, लुधियाना के अमनदीप सिंह दूसरे और निखिल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर रेस में लुधियाना की रेनू पहले, पटियाला की प्राची दूसरे और लुधियाना की लवप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर मिडल प्राइमरी रेस में रायकोट के अमनप्रीत सिंह पहले, किलारायपुर के करनवीर दूसरे और किलारायपुर के प्रभजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़को की अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर रेस में गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह, लुधियाना के लखविंदर सिंह और विक्की कुमार क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें