फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में 12वीं का छात्र अगवा

Sat, 27 Sep 2014 10:36 PM IST
दीनानगर (गुरदासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनानगर (गुरदासपुर)। दीना नगर कस्बे से एक 12वीं के छात्र का अपहरण कर लिया गया। वाकया वीरवार का है। मामले का खुलासा तब हुआ तक तीन दिन से गायब छात्र के परिजनों के पास अपहरणकर्ताओं का एसएमएस आया। अपहरण करने वालों ने परिजनों ने 50 लाख की फिरौती मांगी है। उधर, मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाने में जुटी पुलिस को अभी तक कोई क्लू हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन



अगवा छात्र एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार रविन्द्र सोढी का पुत्र है। बजाया जाता है कि 17 वर्षीय अमनदीप 12वीं कक्षा का छात्र है। गुरुवार को वह घर से ट्यूशन के लिए निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। अपहरण जैसी किसी घटना से अनजान परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, परिजनों के मोबाइल पर जब अपहरणकर्ताओं का एसएमएस आया तो परिजनों के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ गए।


अपहरण करने वालों ने एसएमएस के माध्यम से 50 लाख की फिरौती मांगी। रविन्द्र सोढी ने बताया कि उनके घर के लौंड लाइन फोन पर किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल भी की थी। फोन करने वाले ने उसने धमकी दी कि यदि अपने बेटे को बचाना है तो बचा लो। इतना कहने के बाद फोन करने वाले ने फोन रख दिया। रविन्द्र सोढी का कहना है कि वे घर पर नहीं थे।
विज्ञापन


घटना के वक्त वे किसी काम से अमृतसर गए हुए थे। इसी बीच रास्ते में उनके मोबाइल पर अपहरणकर्ताओं ने एसएमएस भेजा। उन्होंने एसएमएस में लिखा था कि बेटे को छुड़ाना है तो 50 लाख रुपये लेकर कोटली नहर के पास पहुंच जाओ। मामले में एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर का कहना है कि उन्होंने अमनदीप के परिजनों से बातचीत की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर काम कर रही है। भरोसा दिलाया कि वे जरूरत महसूस होने पर इस मामले में पुलिस की साइबर सेल से भी मदद लेंगे।  

बुलाकर खुद नहीं पहुंचे अपहरणकर्ता
मोबाइल पर संदेश भेजकर 50 लाख रुपये लेकर कोटली नहर के पास बुलाने वाले अपहरणकर्ताओं ने खूब चकमा दिया। परिजन पुलिस के साथ तय समय पर कोटली नहर के पास पहुंचे, लेकिन वहां रकम लेने कोई नहीं आया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें