फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किड्स ओलंपिक्स में बच्चों ने लगाई दौड़

Mon, 20 Jan 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किड्स ओलंपिक्स का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने रोटरी हिमालयन रेंजस मनसा देवी व रोटरेक्ट क्लब चडीगढ़ हिमालयन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किड्स ओलंपिक्स, 2014 की मशाल जला कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत 6 से 10 आयु वर्ग के बच्चों की 100 मीटर रेस हुई। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 650 बच्चे भाग ले रहे हैं, जबकि गत वर्ष हुई खेल इवेंट में 450 बच्चों ने भाग लिया था।

उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि रोटरी क्लब की ओर से बच्चों को एक अच्छा मंच प्रदान किया जा रहा है। इसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर रोटरी हिमालयन रेंज मनसा देवी के प्रेसिडेंट रविंदर आहुजा ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजन के लिए नि:शुल्क खेल परिसर उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट किया।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. वीके बंसल, उप सिविल सर्जन डॉ. सरोज अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी डीके राणा, जिला रेडक्रास शाखा की सचिव विजय लक्ष्मी सहित रोटरी हिमालयन रेंजस मनसा देवी व रोटरेक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन के पदाधिकारी गगनप्रीत सिंह कोहली, प्रोजेक्ट चेयरमैन जतिंदर डांडा, दलजीत सिंह और अजय ग्रोवर उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें