फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: खिलाड़ियों पर हरियाणा सरकार ने की धनवर्षा, मनोहर लाल का एलान- प्रदेश में बनेगी खेल अकादमी

Mon, 13 Jun 2022 09:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने 4 जून को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के शुभारंभ अवसर पर कहा था कि जिस तरह से हरियाणा का जवान धाकड़ हैं, हरियाणा का किसान धाकड़ है। हरियाणा का पहलवान धाकड़ है। ठीक इसी प्रकार हमारे खिलाड़ी इन खेलों में प्रदर्शन भी धाकड़ करेंगे।
विज्ञापन
Khelo india youth games 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के समापन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा खेल अकादमी बनाने की घोषणा की। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अकादमी में देशभर के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। पंचकूला में 200 खिलाड़ियों के रहने के लिए एक स्पोर्ट्स हॉस्टल भी खोला जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के साथ उन्हें खेल में पारंगत किया जाएगा।

विज्ञापन


Koo App

मैं #KheloIndiaYouthGames2021 के पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को दोगुनी करने की घोषणा करता हूं।

View attached media content

- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 13 June 2022



मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया में हरियाणा के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली इनाम राशि को भी दोगुना करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख, रजत मेडल विजेता को 60 हजार और कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ी को 40 हजार रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने खेलों में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन के रूप में पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने 4 जून को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के शुभारंभ अवसर पर कहा था कि जिस तरह से हरियाणा का जवान धाकड़ हैं, हरियाणा का किसान धाकड़ है। हरियाणा का पहलवान धाकड़ है। ठीक इसी प्रकार हमारे खिलाड़ी इन खेलों में प्रदर्शन भी धाकड़ करेंगे। मुझे खुशी है कि हमारे खिलाड़ियों ने मेरी इस बात को साबित कर दिखाया। 

प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां खोली जा रहीं
मुख्यमंत्री ने मनोहर लाल ने कहा कि बच्चों में खेल संस्कृति विकसित करने के लिए प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं। इससे राज्य के करीब 25000 नवोदित खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बचपन से ही तराशने की नीति पर काम कर रही है। हम खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें