फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: चार जून से शुरू होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम, देश भर के 8500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Tue, 26 Apr 2022 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आठ मई को पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम का मस्कट और लोगो लांच किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेलों के लिए 2-3 बहुउद्देशीय हॉल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री के साथ सीएम मनोहर लाल ने वीसी से की बैठक। - फोटो : twitter @cmohry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया यूथ गेम-2021 इस बार 4 से 13 जून 2022 तक होंगे। इनमें देशभर से 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-18 वर्ग की 25 खेलों में पांच भारतीय खेल भी शामिल हैं। खेल प्रतियोगिताएं पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ मई को पंचकूला के इंद्रधनुष सभाभागर गेम का शुभांकर एवं लोगो लांच किया जाएगा। खेलों के लिए 2-3 बहुउद्देशीय हॉल, सिंथेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में बनाया है। हॉकी स्टेडियम पंचकूला व शाहबाद का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अंबाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनकर तैयार है।

Koo App

हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक किया जाएगा। इस खेल महाआयोजन में देशभर के लगभग 8,500 खिलाड़ी भाग लेंगे। #Haryana #DIPRHaryana #KheloIndia2021

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 27 Apr 2022

विज्ञापन


खेलों के आयोजन के लिए युवा अधिकारियों की पूरी टीम लगाई है। यह हर प्रतिस्पर्धा स्थल की पूरी निगरानी करेगी। खेलों में स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए साफ सफाई का पूरा प्रबंध किया जाएगा। इस दौरान हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य हीरो की कहानियां व प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिचय प्रदर्शनी के जरिये दिया जाएगा।

Koo App

हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 जून से 13 जून 2022 तक करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन में देशभर से लगभग 8,500 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

View attached media content

- SANDEEP SINGH (@flickersingh) 27 Apr 2022



13 मई को गुरुग्राम में प्रमोशन कार्यक्रम होगा। खेल विभाग निदेशक पंकज नैन ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से यूथ गेम के आयोजन की तैयारियों बारे विस्तार से अवगत करवाया। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।

हरियाणा की बेटियों को समर्पित थीम पर होगा फोकस
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिशा में सराहनीय कार्य हुआ है। प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने भी विदेशों में आयोजित हर खेल में परचम फहराया है। विद्यार्थियों का रुझान खेलों की तरफ और ज्यादा बढे़ इसलिए खेलों को समर्पित थीम पर फोकस किया जाए। खेलो इंडिया यूथ गेम में नए-नए विचारों के साथ कार्य करें ताकि देशभर में हरियाणा की और अधिक चर्चा हो। इन खेलों में कोविड-19 नियमों का पूरा पालन किया जाए, खिलाड़ियों की जांच की पूरी व्यवस्था हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें