फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः इनेलो-जजपा में सुलह के प्रयास तेज, खाप प्रतिनिधि बोले- अजय चौटाला जल्दी लें फैसला

Thu, 12 Sep 2019 12:47 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के बड़े सियासी घराने चौटाला कुनबे को फिर एकजुट करने के प्रयास तेज हो गए हैं। कुछ खाप प्रतिनिधियों ने इसका बीड़ा उठा रखा है। इन्ही खाप नेताओं ने बुधवार को चौटाला गांव की पंचायत से भी समर्थन मांगा और जननायक जनता पार्टी के संरक्षक अजय चौटाला से मांग की कि वे जल्द फैसला लें, क्योंकि समय कम है और चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।
विज्ञापन


चौटाला परिवार की एकजुटता को लेकर प्रयास कर रहे हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष रमेश दलाल व कुछ अन्य किसान व् खाप प्रतिनिधि बुधवार को ओम प्रकाश चौटाला के पैतृक गांव चौटाला पहुंचे और ग्रामवासियों से इस मुहीम में सहयोग करने की अपील की। रमेश दलाल ने चौटाला गांव में पंचायत कर ग्रामवासियों के सामने चौटाला परिवार की एकजुटता की मुहीम में भूमिका निभाने के लिए प्रस्ताव रखा, जिसे पंचायत ने स्वीकार लिया। चौटाला ग्राम पंचायत ने भी इस मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए खाप पंचायतों को अधिकृत कर दिया है।

रमेश दलाल के अनुसार हमने सारे तथ्य चौटाला ग्राम पंचायत के समक्ष रख दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, पंजाब के पूर्व सीएम सरदार प्रकाश सिंह बादल, जजपा के संरक्षक डा. अजय चौटाला, इनेलो के विधायक अभय चौटाला पहले ही खाप पंचायतो को इस मुहीम को आगे बढ़ने के लिए अधिकृत कर चुके है। मगर दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को  बयान दिया था कि डा. अजय चौटाला के पैरोल पर बाहर आने पर ही वह परिवार के राजनीतिक एकजुटता पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश दलाल के अनुसार अपील की गई है कि अजय चौटाला जल्द  अपना निर्णय स्पष्ट करें, क्योंकि कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें