फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avtar Singh Khanda: खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा की यूके में मौत, तिरंगे के अपमान का आरोपी था

Thu, 15 Jun 2023 10:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को जो डोजियर भेजा गया है। उसमें भी अवतार सिंह खंडा का नाम है। साथ ही बताया गया  है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल है और लोगों को उकसाता है।
विज्ञापन
अवतार सिंह खंडा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल सिह का करीबी अवतार सिंह खंडा की विदेश में मौत होने का मामला सामने आया है। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती था। उस पर यूके में भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप है। तिरंगे के अपमान मामले की जांच अब एनआईए भी कर रही है। कनाडा के वरिष्ठ लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता ने उसकी मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन

मोगा का रहने वाला था खंडा
खंडा पंजाब के मोगा का रहने वाला था। खंडा का परिवार अब भी मोगा में ही रहता है। उसकी माता चरनजीत कौर एक स्कूल में टीचर है। उसकी एक बहन भी है। खंडा 2014 में काम की तलाश में इंग्लैंड गया था।  

अमृतपाल को छिपने में की थी मदद
वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह को 37 दिनों तक छिपाकर रखने में खंडा ने ही मदद की थी। खंडा को ब्रिटेन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले और तिरंगे के अपमान के बाद गिरफ्तार किया गया था। खंडा को लेकर कहा जाता है कि उसने ही पंजाब में अमृतपाल सिंह को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी। 

चाचा और पिता का हुआ था एनकाउंटर
1988 में खंडा के चाचा बलवंत सिंह खुकराना को सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। खंडा के पैदा होने के तीन साल बाद ही 3 मार्च 1991 को उसके पिता कुलवंत सिंह खुकराना का भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर कर दिया था। अवतार के पिता और चाचा दोनों ही खालिस्तानी फोर्स के एक्टिव मेंबर थे। अवतार का मामा गुरजंत सिंह बुधसिंहवाला खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था।

पढ़ने गया था ब्रिटेन
22 साल की उम्र में खंडा पढ़ाई के लिए ब्रिटेन गया। यहां वह खालिस्तानियों से संपर्क में आया और फिर खालिस्तानी मूवमेंट का एक्टिव मेंबर बन गया। इसके बाद अवतार सिंह खंडा अकाली दल (मान) संगठन से जुड़ गया। इस संगठन से जुड़ने के कुछ दिनों बाद ही वह यूथ विंग का उपाध्यक्ष बन गया।

बम बनाने में माहिर था खंडा
अवतार सिंह खंडा अमृतपाल का गॉडफादर रहा है। अमृतपाल ने पंजाब आने से पहले अवतार सिंह खंडा से मुलाकात की थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि खंडा आईडी और दूसरे तरह के हथियार चलाने में माहिर है। उसने भारत लौटने से पहले अमृतपाल को ‘मिशन खालिस्तान’ के तहत ट्रेनिंग दी है। खंडा के जरिए ही अमृतपाल मोस्ट वांटेड परमजीत सिंह पम्मा के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें