फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: US में खालिस्तान समर्थकों ने घेरा तो वड़िंग बोले- आज भी खिलाफ, कल भी रहूंगा, खालिस्तान बनने नहीं देंगे

Mon, 05 Jun 2023 11:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजा वड़िंग ने कहा कि वह खालिस्तान के खिलाफ आज भी हैं और कल भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि खालिस्तान का कोई रोडमैप नहीं है। हम किसी भी कीमत पर खालिस्तान नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदोस्तान की हिफाजत करते रहेंगे। वह भागने वालों में नहीं हैं।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की कार को अमेरिका में पंजाबी मूल के लोगों द्वारा घेरे जाने और खालिस्तान के नारे लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि वड़िंग का कार चालक उन्हें तुरंत वहां से सुरक्षित निकाल कर ले गया। यह सारा मामला कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


मामला वायरल होने के बाद वड़िंग ने अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उक्त लोगों ने राहुल गांधी के प्रोग्राम में एक बच्चा अंदर भेज दिया। जबकि वे लोग बाहर खड़े होकर खालिस्तान के नारे लगाने लगे। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग खालिस्तान के खिलाफ आज भी हैं और कल भी रहेगा। उन्होंने कहा कि खालिस्तान का कोई रोडमैप नहीं है। हम किसी भी कीमत पर खालिस्तान नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदोस्तान की हिफाजत करते रहेंगे। वह भागने वालों में नहीं हैं।

याद रहे कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा में हैं। इस दौरान वह भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अमेरिका गए थे। वहां पर जाकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने वहां पर रहने वाले लोगों को अपने प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता दिया था। हालांकि जब राहुल गांधी ने एक प्रोग्राम को संबोधित किया था तो समागम स्थल के बाहर सिख समुदाय के लोगों ने पहुंचकर गो बैक के नारे लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें