फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की सफाई, नहीं बनूंगा पंजाब का सीएम

Thu, 12 Jan 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ किया है कि विधानसभा चुनावों में पंजाब में आप की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री पंजाब से ही होगा। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। वहां के वोटरों ने उन्हें जीत दिलाई है।
विज्ञापन


वह पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। पंजाब के लिए पार्टी की ओर से किए जा रहे वादों को पूरा करने की जिम्मेदारी उनकी है और वह इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। वह बुधवार को पटियाला के समाना स्थित पुरानी अनाज मंडी में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

मंगलवार को मोहाली में मनीष सिसोदिया के बयान के बाद से गर्माई राजनीति के कारण केजरीवाल कोे समाना रैली में सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि पंजाब का सीएम पाकिस्तान या फिर इंग्लैंड से तो नहीं हो सकता है। आप का मुख्यमंत्री पंजाब से ही होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे कोई हो पर पंजाब और यहां के लोगों के हितों के लिए पार्टी जो वादे कर रही है, उसे पूरा करने की गारंटी उनकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसोदिया के बयान पर हुई थी किरकिरी

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
सुखबीर के सपनों में भूत की तरह आता हूं मैं-केजरीवाल
सुखबीर पर केजरीवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह भूत की तरह रात को सुखबीर के सपने में आते हैं। केजरीवाल ने कहा कि जब से मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है, तब से बादल, मजीठिया और कैप्टन साहब की नींद उड़ गई है। सुखबीर बादल रात में तीन बार उठते हैं। वह सुखबीर बादल के सपनों में भूत की तरह आते हैं। इस मौके पर रैली में आप के समाना हलके से उम्मीदवार जगतार सिंह राजला भी मौजूद रहे।

उन्होंने दौरे की शुरूआत पटियाला से की है। बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक रैली में अपने संबोधन में कहा था कि लोग पंजाब में केजरीवाल को सीएम मानकर वोट दें। जिसके बाद विरोधी दलों ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस और अकाली दल ने केजरीवाल पर पंजाब के लोगों से विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें