फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का बड़ा एलान, डिप्टी सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

Mon, 21 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद(पंजाब)
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान
विज्ञापन
 आम आदमी पार्टी के कननीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल यदि अपना हलका जलालाबाद छोड़कर पंजाब के किसी भी विधानसभा हलके से चुनाव लड़ते हैं तो वहीं से सांसद भगवंत मान उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर अकाली दल के माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर जेल में भेजा जाएगा। केजरीवाला ने जलालाबाद की दाना मंडी में आयोजित रैली में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने रैली में लोगों से सहयोग मांगते हुए कहा कि नया पंजाब बनाने के लिए मेरा साथ दें। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस आपस में मिल चुकी है। इसी के चलते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सभी केस खत्म कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल और कैप्टन बारी-बारी पंजाब को लूट रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार आने पर सलाखों के पीछे होंगे मजीठिया: केजरीवाल

सुखबीर के मुकाबले में भगवंत - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए उन्होंने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पंजाब से नशा व भ्रष्टाचार का खात्मा किया जाएगा। पंजाब के लोगों को अच्छी सरकार देंगे। केजरीवाल ने माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर गरजते हुए कहा कि उनके पास मुझे गिरफ्तार करने के लिए दो माह हैं, इस बीच गिरफ्तार कर सकते हैं तो कर लें। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही मजीठिया को गिरफ्तार कर जेल में बंद करेंगे। 

सांसद भगवंत मान ने कहा कि नोटबंदी से पहले ही भाजपा से जुड़े बड़े लोगों ने अपनी मनी व्हाइट कर ली थी। अब तो सिर्फ आम जनता ही परेशान हो रही है। उन्होंने कहा की नोटबंदी से पहले बादलों को सब कुछ पता था। इस मौके पर जरनैल सिंह और संजय सिंह के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें