फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, दरबार साहिब में सेवा करने आए केजरीवाल मीडिया में क्या बोले?

Mon, 18 Jul 2016 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
आप के यूथ मेनिफेस्टो के कवर पेज पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर प्रकाशित करने और उसकी तुलना श्री गुरु ग्रंथ साहिब से करने के विवाद में उलझे आप कनवीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को यहां पहुंचे। केजरीवाल ने अपनी भूल के पश्चाताप के लिए टीम सहित श्री हरमंदिर साहिब में बर्तन मांजने की सेवा की।
विज्ञापन


केजरीवाल सुबह लगभग साढ़े चार बजे राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष खेतान, पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, पंजाब के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, सांसद भगवंत मान एवं जिला कनवीनर गुरविंदर सिंह बाजवा सहित श्री हरमंदिर साहिब के श्री गुरु रामदास लंगर हाल में पहुंचे।

केजरीवाल ने वहां करीब 1 घंटे तक अपनी टीम के साथ बर्तन मांजने की सेवा की। इसके बाद अरदास  शामिल हुए एवं इलाही बाणी का कीर्तन भी उन्होंने श्रवण किया। केजरीवाल ने लगभग दो घंटे श्री हरमंदिर साहिब में व्यतीत किए। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेनिफेस्टो की लांचिंग के समय हुई गलती की भूल बख्शाने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए अरदास भी की गई है। केजरीवाल करीब साढ़े छह बजे हरमंदिर साहिब से रवाना हुए। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्त्ताओं के मीटिंग की और करीब 10 बजे दिल्ली लौट गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें