फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी की किस्मत खराब है जो इनकम टैक्स की रिपोर्ट मेरे हाथ लग गई'

Sun, 01 Jan 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिजोरी के अंदर से निकाले गए दस्तावेज पर केजरीवाल ने कहा कि यह इनकम टैक्स की रिपोर्ट है। मैं भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में रहा हूं। 
विज्ञापन


इसीलिए मेरी अंदर जान-पहचान है। इनकी किस्मत खराब है, जो यह रिपोर्ट मेरे हाथ लग गई। इस रिपोर्ट में जो एंट्री दिखाई दे रही है उससे तो यही लग रहा है कि मोदी के घर हर रोज रुपये आ रहे हैं। 

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इस केस को डील करने वाले अधिकारियों के तबादले कर दिए गए, जिससे यह केस न खुल सके। 
विज्ञापन

'काले कुत्ते को वोट देना, लेकिन भाजपा को मत देना'

केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अभी तक के इतिहास में मोदी शायद ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनका नाम उद्योगपतियों के कच्चे चिट्ठों में उजागर हो रहा है। जो खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं और खुद को पाक साफ बताते हैं। 

काले कुत्ते को वोट देना, लेकिन भाजपा को मत देना
केजरीवाल ने कहा कि मैं आज वोट मांगने नहीं आया, बल्कि देश को बचाने आया हूं। वर्तमान हालात को देखकर लोग कहने लगे हैं कि काले कुत्ते को वोट दे देना, लेकिन भाजपा को मत देना। 

उन्होंने आह्वान किया कि देश को बचाने के लिए जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतार कर आंदोलन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें