चंडीगढ़। गुलनाज और गुरसिमर की बल्लेबाजी से कीरत क्रिकेट अकादमी ने बीएसएसए मुंबई की टीम को 100 रन से हरा दिया। केसीए गोल्ड कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला सोमवार को मोहाली में खेला गया। पहले खेलते हुए कीरत क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 364 रन बनाए।
गुलनाज ग्रेवाल ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में 11 चौके शामिल रहे। वहीं, गुरसिमर ने 108 रन बनाए। इन दोनों के बीच 205 रन की पार्टनरशिप हुई। गेंदबाजी में शुभीर ने 68 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसएसए मुंबई की पूरी टीम 40 ओवर में कुल 264 रन पर सिमट गई।