फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लंबी यात्रा के दौरान भी पैराें को रखें सक्रिय, वर्ना जम जाएगा खून

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगर आप ज्यादातर लंबी हवाई यात्रा करते हैं तो उस दौरान आराम फरमाने के बजाय पैरों को सक्रिय रखें अन्यथा आपको डीप वेन थ्रोम्बोसिस नामक बीमारी चपेट में ले सकती है, यानि आपके पैर का खून जम सकता है। इतना ही नहीं अगर उस जमे खून का एक अंश भी रक्त संचार के दौरान फेफड़े में पहुंच गया तो चंद पलों में जान चली जाएगी। यह जानकारी वैस्कुलर सोसायटी ऑफ इंडिया के सदस्य व वैस्कुलर सर्जन डॉ. रावुल जिंदल ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में दी। उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए जरूरी है कि यह मर्ज किसी को भी हो सकता है इसलिए यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि खासतौर पर पैरों को सक्रिय रखें। अगर सर्जरी हुई हो तो डॉक्टर की सलाह से पैरों का मूवमेंट करते रहे। जिम जाते हो या प्रोटीन पाउडर का ज्यादा सेवन करते हो तो भी विशेष रूप से ध्यान रखें। क्योंकि इससे हमारा शरीर तेजी से हाइड्रेट होता है। जिसका सीधा असर रक्त कोशिकाओं पर पड़ता है। इस मर्ज का समय रहते पता चल जाए तो 95 प्रतिशत तक दवाइयों से ठीक किया जा सकता है। इसकी दवाएं बहुत सस्ती हैं।
विज्ञापन


इनसेट-
आप भी जान लें डीवीटी
डीप वेन थ्राम्बोसिस में शरीर में कहीं किसी एक नस के भीतर खून का थक्का बन जाता है। डीप वेन थ्राेम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है। हालांकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में भी हो सकता है। खतरे की बात यह है कि थक्का जमा हुआ खून रक्तसंचार के साथ दूसरे स्थानों तक स्थानांतरित हो सकता है जिससे चंद मिनटों में मरीज की जान जा सकती है।
विज्ञापन

इनसेट-
लक्षणों पर करें गौर
- विशेषज्ञों के अनुसार 50 प्रतिशत मामलों में लक्षण सामने नहीं आता।
- शरीर में कहीं किसी एक नस के भीतर रक्त का थक्का बन जाता है।
- डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है।
- कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में भी हो सकता है।
- थक्का जमा हुआ रक्त है जो रक्त के साथ दूसरे स्थानों तक स्थानांतरित हो सकता है।
इनसेट-
ये हैं मुख्य कारण
- अधिक देर तक बैठे रहना।
- गर्भावस्था भी हो सकता है कारण।
- मोटापे की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।

- आंत की बीमारी, कैंसर और हृदय रोगों के कारण।
- आनुवांशिक कारण।

- हड्डियां टूटना, सर्जरी या हड्डियों से जुड़ी किसी अन्य समस्याओं के कारण।
- धूम्रपान करने से रक्त कोशिकाएं अधिक चिपचिपी हो जाती हैं जिसके कारण रक्त वाहिकाओं की परत को नुकसान पहुंचता है और रक्त का थक्का तेजी से बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें