क्या है कावासाकी बीमारी... आप भी जान लें
कावासाकी डिजीज बच्चों में होने वाली एक सूजन संबंधी बीमारी है। यह शरीर की खून की नलियों को प्रभावित करती है। इसका सबसे बड़ा खतरा दिल की धमनियों पर पड़ने वाला असर है। सही समय पर इलाज न मिलने पर यह भविष्य में हार्ट की गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है।
क्या कहते हैं आंकड़े
- 5 साल से कम उम्र के बच्चों में कावासाकी बीमारी की दर 2015 में प्रति एक लाख पर 5.64 थी जो 2019 तक बढ़कर 9.72 हो गई।
- 15 साल से कम उम्र के बच्चों में भी मामलों में लगातार इजाफा दर्ज किया गया।
- 2009–2014 के आंकड़ों की तुलना में मामलों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
माता-पिता के लिए जरूरी सलाह
विशेषज्ञों ने सलाह दी कि अगर बच्चे को 5 दिन से ज्यादा बुखार, आंखों की लालिमा, होंठ या जीभ का लाल और सूखा होना, शरीर पर चकत्ते, हाथ-पैरों में सूजन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत बड़े अस्पताल या बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।