फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक हो सकता गुरदासपुर का 'रण', अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी ने की टिकट की दावेदारी

Fri, 08 Feb 2019 02:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
गुरदासपुर लोकसभा सीट
विज्ञापन

पंजाब की गुरदासपुर सीट का चुनाव इस बार भी हाई प्रोफाइल होगा। गुरदासपुर से पूर्व सांसद रहे अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी ने भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश की है।पिछले लोकसभा चुनाव के बाद लंबे समय तक मीडिया से दूर रहीं कविता खन्ना के बारे में कई अटकलें लगाई जा रहीं थी। लेकिन सभी पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में हुई रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारा दिया था कि वह विनोद खन्ना के सपने को पूरा करें। इतना ही नहीं पार्टी की सीनियर लीडरशिप से भी फीडबैक मिला है कि हलके की जनता उन्हें सांसद के रूप में देखना चाहती है। 

विज्ञापन


इसके बाद फैसला किया है कि चुनाव लडूं और सीट जीतकर मोदी की झोली में डालूं। कविता खन्ना ने कहा कि सुजानपुर में आरओबी बनाने पर केंद्र अपने हिस्से से शेयर देने को तैयार है और केवल राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलने का काम शेष रह गया है। रेल मंत्री से हुई वार्ता के दौरान दोनों प्रोजेक्टों पर चुनाव आचार संहिता से पहले-पहले मुहर लगने की पूरी संभावना है।

दोनों प्रोजेक्ट मंजूर होने के बाद जिला पठानकोट की लंबित समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंट स्टेशन पर एक की बजाय दो एस्केलेटर और हाईवे को जोड़ने का प्रपोजल भी पारित हो चुका है। इस दौरान उनके साथ पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश बब्बू, डॉ. केडी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर बिट्टू,  सुरिंद्र मन्हास भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें