फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल स्टार अंडर-12 क्रिकेट, सेंट जोसेफ का खिताब पर कब्जा

Sat, 25 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
Wicket, Stump, cricket, Out, Bowled
विज्ञापन
सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर-44 ने तीसरे लिटिल स्टार अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में लक्ष्य इलेवन पिंजौर क्रिकेट टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। सुजल के शानदार 57 और अक्षय के नाबाद 36 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत सेंट जोसेफ स्कूल ने लक्ष्य इलेवन को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


सेंट जोसेफ स्कूल में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य इलेवन ने पहले खेलते हुए निखिल ने चार चौके की मदद से 44 रन, इशांत ने 23 व सुरेश ने 17 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से ईशान गब्बा ने 20 रन देकर तीन विकेट व भाव्य ठाकुर ने 15 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट जोसेफ की टीम की ओर से सुजल ने पांच चौके की मदद से 57 रन व ईशान शर्मा ने 32 रनों की बेहतरीन के साथ पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 82 रन जोडे़। इसके बाद अक्षय के नाबाद 36 रनों की बदौलत 18 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


पराजित टीम की ओर से देव कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर चार विकेट झटके, लेकिन टीम को जिताने में सफल नहीं हो सके। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सुजल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व ईशान गब्बा को बेहतरीन गेंदबाज व अक्षय को मैन ऑफ द मैच का खिताब देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें