फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ गैंगरेप केस में अब तक का सबसे बड़ा सच आया सामने, जानकर खौल जाएगा खून

Wed, 04 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
कठुआ गैंगरेप केस
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मासूम बच्ची के साथ हुए जिस कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उसका अब तक का सबसे बड़ा सच सामने आया है। जिसे जानकर लोगों का खून खौल जाएगा। दरअसल, क्राइम ब्रांच ने बहुचर्चित रसाना कांड में मुख्य नाबालिग आरोपी को बालिग बताया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पठानकोट कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट पेश की। इसमें आरोपी की उम्र 20 साल से अधिक बताई गई है। स्पेशल पब्लिक प्रासिक्यूटर जेके चोपड़ा ने कोर्ट को इसकी जानकारी दी। नाबालिग की उम्र पता करने के लिए जिला न्यायाधीश तजविंदर सिंह ने हड्डियों का परीक्षण कराने के निर्देश क्राइम ब्रांच को दिए थे।

क्राइम ब्रांच के एसएसपी की निगरानी में जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल परीक्षण 22 व 23 जून को हुआ। इसके बाद सोमवार को यह रिपोर्ट सोमवार कोर्ट में पेश कर दी गई। अब मंगलवार को इस पर बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी, सिट सदस्यों के खिलाफ अर्जी

कठुआ गैंगरेप केस - फोटो : amar ujala
दूसरी ओर आरोपियों के वकीलों ने क्राइम ब्रांच के एसएसपी रमेश कुमार जाला, सिट के सदस्यों, कठुआ जेल के सुपरिटेंडेंट के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है। आरोप लगाया गया है कि क्राइम ब्रांच के एसएसपी ने नाबालिग को डराया। उसे प्रताड़ित किया और जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए कि वह अन्य आरोपियों के खिलाफ बयान दे। एडवोकेट एके साहनी का कहना है कि नाबालिग की उम्र का फैसला अभी होना है।

एसएसपी क्राइम ब्रांच नाबालिग को जब जम्मू में टेस्ट कराने के लिए लेकर आए तो उसे अपने कार्यालय ले गए। यहां एक प्राइवेट रूम में जबरदस्ती उसके बयान रिकॉर्ड किए गए। क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से ऐसा किया। यदि ऐसा करना था तो कोर्ट से अनुमति लेनी थी। न्यायिक हिरासत में होने पर उसे एसएसपी अपने कार्यालय कैसे ले जा सकते हैं। मंगलवार को इस पर भी बहस होगी।  

कठुआ मामले में एक आरोपी ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप
दूसरी ओर, आरोपियों की सोमवार को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी हुई। इस दौरान आरोपियों में से एक ने क्राइम ब्रांच और जेल सुपरिटेंडेंट पर मारपीट के आरोप लगाए। कोर्ट में चल रही छुट्टियों के बाद सोमवार को फिर पठानकोट में कोर्ट शुरू होने के साथ ही कठुआ गैंगरेंप केस की सुनवाई शुरू हुई।

आरोपियों ने कोर्ट में पेश होकर वकीलों के सवालों के जवाब दिए। वहीं केस में संलिप्त सबसे कम उम्र के एक आरोपी ने कोर्ट में क्राइम ब्रांच के एसएसपी, एसएचओ और जेल सुपरिटेंडेंट सहित चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले में अपने साथ दूसरे लोगों का नाम लिखवाने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें