कठुआ सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह लोगों को दोषी करार दिया है। इस मामले में मास्टर माइंड सांझीराम के बेटे विशाल जंगोत्रा को अदालत ने बरी कर दिया है। कौन है विशाल जंगोत्रा। विशाल जंगोत्रा मेरठ से रसाना गांव पहुंचा था।
दरअसल, विशाल मेरठ के एक कॉलेज से एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है। जबकि फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी विशाल जंगोत्रा की मेरठ में परीक्षा अटेंडेंस बुक में दर्ज हस्ताक्षर गलत थे। कठुआ में वारदात के वक्त मेरठ में नहीं था विशाल, यह साबित नहीं कर पाई जम्मू एसआईटी। विशाल की कॉपियों के साथ ही सारे दस्तावेज और कॉलेज से सीसीटीवी की डीवीआर ले गई थी। जिस तरह से कोर्ट ने विशाल को बरी करार दिया है, उससे साफ हो गया है कि जम्मू एसआईटी ये साबित नहीं कर पाई कि वारदात के वक्त विशाल मेरठ में परीक्षा नहीं दे रहा था।