फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी छात्रों से मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने बताई अलग ही कहानी

Sun, 04 Feb 2018 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
kashmiri students assaulted in haryana
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो कश्मीरी छात्रों सहित एक ही समुदाय के छह लोगों से मारपीट मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य पूछताछ के लिए हिरासत में हैं। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। शुक्रवार रात हुई इस घटना के प्रति स्थानीय पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को रिट्वीट किया था। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों के हरकत में आने के बाद देर रात अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


डीसी गरिमा मित्तल और एसपी कमलदीप सिंह शनिवार सुबह दस बजे से पहले ही विश्वविद्यालय पहुंच गए। विश्वविद्यालय परिसर में संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर दोनों ने घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी कमलदीप सिंह ने बताया कि हमले के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें सिसोठ निवासी अरविंद किशोर, खातोदड़ा निवासी सुरेश और निंबेहड़ा निवासी सुरेश शामिल है। डीसी गरिमा मित्तल ने घायल छात्रों का हालचाल जाना और रेवाड़ी डीसी से बात कर ईएनटी सर्जन जांच के लिए भेजने का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह है मामला

कश्मीरी छात्रों से मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार,
पुलिस के अनुसार यह है मामला
आईजी सीएस राव ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्र नमाज अदा कर एवं एटीएम से पैसे निकलवाकर जा रहे थे। मसानी चौक पर पीछे से आकर आरोपियों ने इनकी पिटाई कर दी। इनमें एक छात्र छुड़वाकर भाग गया था। दूसरे के साथ मारपीट हुई।

मामले में किसी को टारगेट नहीं किया गया था। दूसरी घटना मजदूरों के साथ हुई। वे भी नमाज अदा कर अपने काम पर जा रहे थे। उनके साथ भी मारपीट हुई। मजदूर ज्यादा होने की वजह से उन पर भारी पड़ गए। इसके बाद हमलावरों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। फिर रेलवे रोड पर उनको पांच मजदूर मिले उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने रात को तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। तीन को पुलिस हिरासत में पूछताछ के लिए लिया है।

मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार तीन युवकों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया है।
-सीएस राव, आईजी, हरियाणा पुलिस

चेहरे पर चोट के निशान हैं। छात्र आंख एवं कान में दिक्कत बता रहा था। हमने रेवाड़ी से ईएनटी सर्जन को बुलाकर उसकी जांच करवा दी है। नाक पर कोई फ्रेक्चर नहीं है, कान में थोड़ी प्रोब्लम है, जो मेडिकल में आ जाएगा। हमने दोपहर बाद मस्जिद, एटीएम और मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को छोटी-छोटी चीजों के लिए बाहर न जाना पड़े इसके लिए विवि में परचून की दुकान खुलवाई जाएगी। पीसीआर की व्यवस्था करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को मैंने एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने आफीसियल एवं पर्सनल नंबर भी दिए हैं। उनको कभी कोई दिक्कत हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
- गरिमा मित्तल, डीसी, महेंद्रगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें