फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी लड़की ने हिन्दू युवक संग लिए 7 फेरे, हाइकोर्ट से मांगी सुरक्षा

Sun, 01 Jan 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
मैरिज
विज्ञापन
प्यार किसी जाति या धर्म का मोहताज नहीं। ऐसी ही एक प्रेम कहानी है, कश्मीरी लड़की और हिन्दू युवक की। दोनों ने अब शादी कर ली।
विज्ञापन


जम्‍मू-कश्‍मीर से शॉल बेचने फतेहबाद आए एक मुस्लिम परिवार की युवती को एक हिंदू लड़के रिशू से प्‍यार हो गया। दोनों ने पंचकूला के मंदिर में शादी कर ली। अब लड़की के परिवार वालों से जान का खतरा देखते हुए दोनों ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई।

हाईकोर्ट ने फतेहाबाद पुलिस को सुरक्षा देने के आदेश दिए। इसके बाद दोनों यहां एसपी कार्यालय में पहुंचे। पुलिस ने दोनों को सेफ हाऊस भेज दिया है। दूसरी ओर, शादी की सूचना के बाद से लड़की के परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

कश्मीरी लड़की और हिन्दू लड़के की लव स्टोरी, शादी कर ली
बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर से गर्म कपड़े बेचने के लिए फतेहाबाद में हर साल की तरह इस बार भी काफी संख्या में मुसलमान परिवार आए हैं। इनमें से कुछ परिवार शहर की नहर कॉलोनी और ठाकर बस्ती में किराये के मकान में रह रहे हैं।

ऐसे ही एक परिवार की एक लड़की और टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी चलाने वाले नहर कॉलोनी निवासी रिशु के बीच प्रेम संबंध बन गए। तीन दिन पहले ही उन्होंने पंचकूला सेक्टर 20 स्थित सनातन धर्म मंदिर में शादी कर ली। युवक रिशू ने बताया कि यहां किराये पर रह रहे लड़की के परिवार के साथ अच्छे संबंध बन गए और घर आना-जाना हो गया। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, जिसके बाद शादी का फैसला लिया।

फतेहाबाद के एसपी ओपी नरवाल ने बताया कि लड़की ने बताया कि उनका परिवार पिछले साल भी यहां गर्म कपड़े बेचने के लिए आया था। शादी करने वाले युवक व युवती को कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा दे दी गई है। दोनों के कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे। दोनों के परिवारों को भी समझा दिया गया है कि वे कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें