फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ : हाथों में पूजा की थाली, आई रात मुरादों वाली

विज्ञापन
करवाचौथ के उपलक्ष्य में सेक्टर 19 मेहँदी लगवाती महिलाएं। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। हाथों में पिया के नाम की मेंहदी, माथे पर सितारों वाली बिंदिया, कलाई में चूड़ा और मांग में सिंदूर की लाली भर सुहागिनें आज अपने पिया की बलाए उतारेंगी। करवा चौथ की तैयारियों को लेकर बुधवार को दिनभर बाजार गुलजार रहा। तीन साल के बाद इस बार करवा चौथ पर हर तरफ रौनक छाई है। व्रत के एक दिन पहले मेंहदी लगवाने के लिए बाजार में महिलाओं के साथ ही कॉलेज गोइंग गर्ल्स काफी संख्या में पहुंची थी। लड़कियों ने जहां अरेबिक डिजाइन लगवाया वहीं महिलाओं को चांद के दीदार वाले कपल की डिजाइन बेहद पसंद आई।
विज्ञापन

सेक्टर-22 में मेंहदी लगाने वाली नेहा ने बताया कि इस बार मेंहदी में काफी नई डिजाइनें हैं। इसमें करवा चौथ के लिए खासतौर पर एक हाथ पर पति और दूसरे हाथ पर चांद का दीदार कर व्रत खोलती पत्नी, श्री और स्वास्तिक के बीच चांद और सुहागिन, शृंगार करती महिला, शीशे में चांद देखती महिला, पत्नी को जल पिलाकर व्रत खोलने वाली डिजाइन इसमें खास हैं। इसके साथ ही पार्लरों में भी खासा भीड़ नजर आई। ब्यूटी के हैवी पैकेज की बजाय महिलाओं ने व्रत के एक दिन पहले हल्के ब्यूटी सर्विस लिए जिससे व्रत के दौरान भी उनके चेहरे की रंगत बरकरार रहे।
इनसेट-
झूले पर लगवाई मेहंदी
करवा चौथ को लेकर बाजारों में भी खास तैयारी दिखी। सेक्टर-22 बूथ मार्केट में विशेष सजावट की गई है। सजावट की थीम में झूला, लड़िया, लाइट व हरियाली को शामिल किया गया है। इसके बीच ग्रीनरी के बीच आई लव सेक्टर- 22 का आकर्षक बोर्ड सेल्फी प्वॉइंट के रूप में बनाया गया है। महिलाओं ने झूले पर बैठकर मेंहदी लगवाई। मार्केट के प्रधान प्रवीण दुग्गल ने बताया कि महामारी के दौर में फिर से रौनक लौट आई है। खुशियां मनाने का अलग अंदाज बयां करने के लिए मार्केट को अलग अंदाज में सजाया गया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
गजरे की डिमांड भी
सोलह शृंगार में बालों में गजरा सजाना भी खास महत्व रखता है। करवा चौथ पर सौभाग्य और समृद्धि की निशानी माने जाने वाले गजरे की भी जमकर खरीदारी की गई। महिलाओं ने खासतौर परसफेद फूलों वाले गजरे खरीदे क्योंकि सफेद फूल प्यार और सुख समृद्धि की निशानी मानी जाती है।
इनसेट-
पति बनाएगे खास पकवान
करवा चौथ को खास बनाने के लिए पतियों ने भी खास प्लानिंग की है। मेंहदी लगवाने आई सेक्टर-18 की श्रेया ने बताया कि उनके लिए उनके पति उनकी पसंद का खास डिश बनाएंगे जिसे चांद का दीदार करने के बाद वे उनके हाथ से खाकर अपना व्रत खोलेंगी।
इनसेट
प्यार की डायरी का मिलेगा उपहार
सेक्टर-20 में पूजा सामग्री खरीदने आए विवेक सिंह ने बताया कि इस बार वे अपनी पत्नी को 15 वर्षों के सफर की सुनहरी यादों से सजी डायरी उपहार स्वरूप देंगे जिसमें शादी के दिन सिंदुर भरने से लेकर हर तीज त्योहार और विशेष अवसरों वाले यादगार पलों की फोटो होगी।
इनसेट-
मॉल में हुई आकर्षक सजावट
करवा चौथ को लेकर एलातें मॉल विशेष सजावट की गई है, जिसमें मंदिर की थीम पर उपवास, प्रार्थना, सुहाग और शृंगार की कल्पनाओं को साकार करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें