फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए सज गया बाजार, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और मिठाईयों की मांग

Tue, 18 Oct 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
करवा चौथ के लिए सज गए मार्केट
विज्ञापन
पति की दीर्घायु की मंगलकामना का व्रत करवाचौथ 19 अक्तूबर को है। महिलाओं के सबसे खास व्रत के लिए पंचकूला की मार्केट पूरी तरह से सज चुकी है। बाजारों में खरीददारी के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के सेक्टरों के दुकान पर खास तौर पर करवा चौथ के लिए विशेष स्टॉल सजाए गए हैं।
विज्ञापन


विशेष तौर पर करवाचौथ पर करवे, नारियल, सुहागी के लिए अलग-अलग स्टॉल सजाए गए हैं। इतना ही नहीं करवा चौथ पर महिलाओं को खरीददारी के लिए आकर्षित करने को लेकर अलग-अलग तरह के ऑफर भी दुकानदारों द्वारा चलाए जा रहे हैं। सोमवार की शाम पंचकूला के सेक्टर-7 और 9 की मार्केट में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। 

आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी डिमांड
करवाचौथ पर महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी में लेटेस्ट और ट्रेडी डिजाइन को तवज्जो दे रही हैं। पंचकूला सेक्टर-15, 7, व 9 की मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने वाले व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजा रखी है। यहां महिलाएं अपनी पसंद की ज्वेलरी सस्ते दामों पर  खरीद रही हैं।
विज्ञापन


मिठाई-फेनियों के सजे स्टॉल
करवाचौथ के लिए सेक्टरों में बने मार्केटों में मिठाई और फेनियों के स्टॉल भी सजने शुरू हो गए हैं। करवाचौथ पर सरगी के लिए फेनियों के साथ मठ्ठी और अन्य खाद्य उत्पाद के स्टॉल भी लगाए गए हैं।  

सुहागिनें निखार रहीं सौंदर्य
इस पर्व पर सजने संवरने की चाह हर महिला की होती है। ऐसे में राजधानी के ब्यूटी पार्लर भी इस त्योहार पर पूरी तरह से पैक हैं। महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंच रही है।
विज्ञापन


मेंहदी के लिए मार्केटों में लगी कतारें 
मेंहदी लगवाने के लिए पंचकूला सेक्टर-15 और सेक्टर-7 में स्पेशली बुकिंग कराए जा रहे हैं। मेहंदी के रेट एक हजार से दो हजार रुपये तक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें