फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथः चंडीगढ़ के बाजारों में चांदी की छलनियों और डिजाइनर थालियों का क्रेज, यहां देखिए

Thu, 17 Oct 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘करवाचौथ’ अब न सिर्फ धूमधाम से मनाया जाता है, बल्कि बाजार भी इस मौके को भुनाने के लिए किसी प्रकार से पीछे नहीं रह गया है। यही कारण है कि इस बार मार्केट में इस त्योहार पर डिजाइनर थाली से लेकर महिलाओं को लुभाने के लिए कई नए फॉर्मूले आ चुके हैं। सबसे ज्यादा क्रेज है चांदी की छलनियों का। इसे लेकर महिलाएं काफी क्रेजी हैं।
विज्ञापन


सात साल से करवाचौथ पर खरीदारी एकदम उफान पर
सेक्टर-20 में एक किराने की दुकान चलाने वाले सतप्रकाश ने कहा कि चंडीगढ़ में उनकी दुकान काफी समय से है, पर पिछले करीब सात साल से करवाचौथ पर खरीदारी एकदम उफान पर आ चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि दीवाली की खरीदारी की शुरुआत इस दिन से ही हो जाती है। उनके यहां डिजाइनर थाली है। इस थाली में पूजा का सामान, करवा, मेहंदी की कोन और सूखे मेवे का डिब्बा मुख्य रूप से रखा है।

थाली की कीमत 800 से 4,500 रुपए तक है। 4,500 रुपए वाली डिजाइनर थाली के साथ बिंदी, चूड़ी, काजल और आलता तथा सोहनपापड़ी का डिब्बा भी है। करवाचौथ के दिन चांद को छलनी से देखने की परंपरा है। अब यह छलनी भी डिजाइनर हो चुकी है। इसकी कीमत मार्केट में 1500 से लेकर 3500 रुपये तक है। इसके अलावा जरी गोटे से सजी छलनी की कीमत भी 120 रुपए से हजारों में जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छलनियां खरीदने में आई चेंजिंग

सेक्टर-21 में एक बर्तनों की एक दुकान के रमेश चंद ने कहा कि पहले तो साधारण ढंग की छलनियां चलती थीं, लेकिन अब चेंज आ चुका है और अब चांदी की छलनियां उपलब्ध हैं। बेशक यह सिर्फ करवाचौथ पर काम आती हैं, पर नवविवाहित महिलाएं बहुत चाव से ऐसी छलनी खरीदती हैं।

मेकअप के लिए महिलाओं को स्पेशल पैकेज
मामला जब करवाचौथ का हो तो सौंदर्य के कारोबार से जुड़े लोग भला करवाचौथ में कैसे पीछे रह सकते हैं। पंचकूला में मोई ऑर्नर के मालिक आशीष जैन ने बताया कि करवाचौथ के लिए मेकअप कराने आने वाली महिलाओं को स्पेशल पैकेज दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि करवाचौथ पर एक स्पेशल इवेंट करवाने का प्लान है। ऐसे में फैशन स्टोर और साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं के लिए ऑफर की भरमार हो गई है। फैशन स्टोर ने तो खूबसूरत चेन, चूड़ियां, कंगन, बिंदिया और पायल रखा है। हम इस दिन के लिए किराए पर ड्रेस और ज्वैलरी रखी है।

करवा धमाल भी होगा सिटी में
चंडीगढ़ की कविता बंदलिश ने कहा कि वह करवाचौथ को लेकर इवेंट प्लान कर रही हैं। इसमें महिलाओं के साथ डांस और मस्ती होगी। इसके साथ ही प्रीति पंछी ने भी बताया कि उनका प्रयास भी है कि करवाचौथ को लेकर उनकी योजना भी इवेंट करने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें