एक हंसता खेलता परिवार उस समय तबाह हो गया, जब तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई। एक का पैर फिसला तो दो बचाते समय डूब गई। घटना हरियाणा के करनाल की है। गांव टपराना में ड्रेन में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। खेत में बकरियां चराने गई एक बच्ची का पांव फिसल गया, जिससे वह ड्रेन में गिर गई।
उसे बचाने के लिए दो अन्य लड़कियां ड्रेन में कूद गईं, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी डूब गईं। तीनों लड़कियां एक ही परिवार की थीं, जो रिश्ते में ममेरी बहनें थीं। दो लड़कियां नाबालिग थीं। ग्रामीण ने किसी तरह तीनों को पानी से निकाला। पुलिस की मदद से तीनों लड़कियों को मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत्यु घोषित कर दिया। सदर थाने के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि लड़कियों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।