फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी ने अतिसंवेदनशील यूनिटों की सुरक्षा बढ़ाई, बिना परमिशन घुसे तो ‘शूट एट साइट’

Sun, 16 Jul 2017 09:13 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
indian army
विज्ञापन
सेना ने अपनी संवदेनशील और अति संवेदनशील यूनिटों की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया है। ये वे यूनिटें है, जो सेना की अति महत्वपूर्ण यूनिटों की फेहरिस्त में शुमार हैं और दुश्मन देशों की निगाहें भी विभिन्न माध्यमों से इन यूनिटों की हलचल व जासूसी करवाने पर टिकी रहती हैं। इतना ही नहीं, इन यूनिटों में घुसपैठ की कोशिशें भी हो चुकी है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर सेना ने इन महत्वपूर्ण यूनिटों की सुरक्षा और कड़ी करने की दिशा में काफी सख्ती दिखाई है, जिसके अंतर्गत सेना ने आदेश जारी किया है कि यदि ऐसे यूनिटों में कोई घुसने का प्रयास करता है तो उसे गोली मार दी जाए। सेना की ओर से इस बाबत ‘शूट एट साइट’ केआदेश दिए गए हैं। सेना ने ये आदेश इन महत्वपूर्ण यूनिटों के बाहर चस्पा भी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पठानकोट हमले के बाद एयरफोर्स अथारिटी अपने सभी एयरफोर्स स्टेशनों के लिए इस बाबत पहले ही आदेश जारी कर चुका है और अब सेना ने ऐसा किया है।

फोटोग्राफी भी पूरी तरह से प्रतिबंधित
सेना ने कैंटोनमेंट इलाके में फोटोग्राफी भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी है। ऐसा करने वाले के खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाएगा। दरअसल, सेना के छावनी इलाके सिविल इलाकों की अपेक्षाकृत ज्यादा खूबसूरत और हरे-भरे होते हैं, इसलिए यहां से गुजरने या सैर-सपाटे के लिए आने वाले लोग यहां इलाकों में शौर्य गाथा बयां करने के लिए बतौर सिंबोलिक चौराहों पर लगाए गए टैंकों, एयरक्राफ्ट्स, राइफल्स लिए जवानों के बुतों इत्यादि को कैमरे में कैद करते हैं। लेकिन सेना के एक आला अफसर का कहना है कि सैन्य क्षेत्र में फोटोग्राफी भी सिक्योरिटी के लिहाज से ठीक नहीं है, इसलिए सैन्य क्षेत्र में फोटोग्राफी पूरी तरह से बैन कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार हो चुके हैं घुसपैठ के प्रयास

Indian army - फोटो : File Photo
कई बार हो चुके हैं घुसपैठ के प्रयास
वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत हरियाणा, चंडीमंदिर, हिमाचल व पंजाब में कई अति संवेदनशील यूनिटें मौजूद हैं। इन यूनिटों में मिसाइल, राकेट लांचर, एम्युनेशन डिपो, स्ट्राइकर कोर, सब एरिया हेडक्वार्टर, तोपखाने इत्यादि यूनिटें व कोर शामिल हैं। पिछले डेढ़ साल में सेना की टू कोर हेडक्वार्टर के अंतर्गत सैन्य खुफिया एजेंसी ने चार संदिग्ध लोगों को अति संवेदनशील यूनिटों के पास से संदिग्ध हालत में पकड़ा था।

एक संदिग्ध तो पुरुष था, लेकिन उसने महिला के कपड़े पहने हुए थे। जबकि एक व्यक्ति को मिलट्री डेयरी फार्म के भीतर से पैक दूध के पैकेट चोरी करते भी पकड़ा था। इसके अतिरिक्त आतंकी भी लगातार घाटी में सेना की यूनिटों में घुसपैठ कर उन पर हमले की फिराक में रहते हैं। इन्हीं हालातों के मद्देनजर सेना ने अब इन संवदेनशील व अति संवेदनशील यूनिटों में घुसपैठ की कोशिश करने वाले को शूट एट साइट केआदेश दिए हैं।

यूनिटों की सुरक्षा भी बढ़ेगी
सेना अपनी अति संवेदनशील यूनिटों को पूरी तरह से कवर करेगी। इन यूनिटों की अच्छी तरह से फेंसिंग की जाएगी। यदि यूनिटों के कई एग्जिट प्वाइंट है तो वहां भी जवानों की गश्त बढ़ाई जाएगी, लेकिन इन यूनिटों में आवाजाही के लिए एक ही एग्जिट प्वाइंट रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त स्ट्राइकर यूनिटों के आसपास तो लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें