फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी देख भागने लगे पांच बांग्लादेशी, वीजा, पासपोर्ट समेत नहीं मिला कोई कागजात

Sun, 26 Jan 2020 05:18 PM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

बगैर पासपोर्ट के भारत आने पर बंग्लादेश के पांच युवकों को हरियाणा की करनाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारत में आने की अनुमति से जुड़ा कोई भी कागजात आरोपियों के पास से नहीं मिले हैं। करनाल पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेशी युवक पिंगली रोड पर किसी वारदात करने के इंतजार में खड़े हैं। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और पांच लड़कों को काबू कर लिया। 

विज्ञापन


रामनगर थाना पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रामनगर थाना के प्रभारी जसविंद्र तुली ने बताया कि थाना के ईएएसआई सुरेश कुमार, सतीश कुमार, एचसी देवीदयाल, ड्राइवर बलविंद्र सिंह के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि पांच विदेशी नागरिक बिना पासपोर्ट, वीजा के इस समय पिंगली चौक कैथल करनाल रोड पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। 

पुलिस साथी कर्मचारियों के साथ पांचों लड़कों के पास पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखकर गांव पिंगली की तरफ भागने लगे। जिनको पुलिस जवानों ने भागकर काबू किया और उनका नाम पता पूछा गया। इनके पास भारत की नागरिकता, वैध पासपोर्ट, वैध वीजा व कोई भी वैध प्रमाण पत्र नहीं था। पुलिस ने कहा कि भारत में बिना कागज आना भी एक अपराध है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें