कोई मां को प्रेरणा मानता है तो कोई अपने पिता व गुरु को, लेकिन करनाल की नाज अपने बेटे की प्रतिभा से इतनी प्रभावित हुई की उसे ही अपना आदर्श बना लिया। इसके बाद बेटे से ही प्रेरणा और सीख लेकर पहुंच गई डांस इंडिया डांस में।
दयाल सिंह स्कूल में बतौर साइंस अध्यापिका कार्यरत नाज पाठक ने जोश और जज्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए करनाल की चमक पूरे देशभर में फैला दी। डांस इंडिया डांस सुपर मोम सीजन टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाज ने पहले 36 प्रतिभागियों में जगह बनाने में सफलता हासिल की। रविवार को प्रसारित हुए डांस इंडिया डांस सुपर मोम कार्यक्रम में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नाज ने अभिनेता गोविंदा से ग्रेजुएट हैट व डिग्री प्राप्त की।