स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राउंड 3 की लिस्ट जारी हो चुकी है और इस बार हरियाणा के करनाल जिले को इसमें जगह मिली है। शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में राउंड 3 की सूची जारी की गई। शहरों के नाम की घोषणा केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने की।
इसमें 30 शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शामिल किया गया, जिसमें करनाल 12वें नंबर पर है। सूची में केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम शीर्ष पर है। छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर दूसरे स्थान पर है।
अब तक 90 शहरों का चयन कर लिया गया है
स्मार्ट सिटी
- फोटो : डेमो फोटो
लिस्ट में उत्तरप्रदेश से अलीगढ़, झांसी, इलाहाबाद को जगह मिली है। इनके अलावा उत्तराखंड से देहरादून, जम्मू कश्मीर से जम्मू और श्रीनगर, हिमाचल से शिमला भी शामिल हैं। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब तक 90 शहरों का चयन कर लिया गया है।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इन 30 शहरों पर 57, 393 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की योजना है। वहीं इनको मिलाकर अब ऐसे शहरों की कुल संख्या 90 से अधिक हो गई है और खर्च की कुल लागत 1,91,155 करोड़ रुपए आएगी।