फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कराटे और गदा प्रतियोगिता के विजेता किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चौथी सिकंदरा देवी मेमोरियल कराटे और गदा प्रतियोगिता आर्य समाज सेक्टर-7 में करवाई गई। इसमें शौर्य फाइट क्लब चंडीगढ़ के 27 बच्चों ने हिस्सा लिया और 54 मेडल जीते। इसमें 12 गोल्ड, 20 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
विज्ञापन

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन ने इन विजेता बच्चों के उत्साह और परिश्रम को सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी अनूप सरीन ने सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। अनूप सरीन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर चैंपियन कभी ना कभी एक छोटा बच्चा था, जो सीख रहा था और गिर रहा था। जूडो और कराटे हमें सिखाते हैं गिरकर फिर उठना। हारना गलत नहीं है, हार मानना गलत है। खुद पर भरोसा रखो, मेहनत करो और कभी हार मत मानो। आप सब चैंपियन हो, बस खुद पर विश्वास रखो। इस कार्यक्रम में कोच मीनू के साथ पंडित सूरज मिश्रा और संगठन के कार्यकर्ता विश्व गुप्ता, बालम ठाकुर, अशोक शर्मा, उमेश गौतम एवं कौशल शर्मा की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें