अब लव यू सोणिये फिल्म की जोड़ी आपको टीवी पर नजर आएगी। जी हां, टीवी पर आने वाले यह कलाकार हैं करणबीर बोहरा और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस टीजे सिद्धू। यह आपको दिखाई देंगी बिग मैजिक के नए धारावाहिक लव, दोस्ती और दुआ में।
प्रेम कहानियां हमेशा उलझन भरी होती है, ऐसे में खासतौर से प्रेम त्रिकोण बने तो स्थिति गंभीर हो जाती है। इस धारावाहिक मे शिव, गौरी और तूलिका के बीच ऐसा ही हो रहा है।
इस शो के आने वाले एपिसोड में टीवी की लोकप्रिय जोड़ी करणवीर बोहर और टीजे सिद्धू एक मेहमान भूमिका निभाने के लिए आ रहे हैं।
वे शिव और गौरी को कुछ डांस मूव सीखने में मदद करेंगे। उनकी ये मेहमान भूमिकाएं 28 नवंबर को शुरू होंगी। यह 30 नवंबर को प्रसारित होने वाले महा एपिसोड में सभी जोड़ियों को रोमांटिक गीतों पर शानदार मूव और सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाते हुए दिखेंगे। लव दोस्ती दुआ का यह एपीसोड 30 नवंबर को रात 8:30 बजे से बिग मैजिक पर प्रसारित किया जाएगा।