फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप, किमी स्कीम पर उठाए ये सवाल

Tue, 25 Dec 2018 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
MLA Karan Singh Dalal
विज्ञापन

विधानसभा से निलंबित चल रहे कांग्रेस के पलवल से विधायक करण दलाल ने अब बिजली निगमों के बाद परिवहन विभाग की चार्जशीट तैयार की है। इस चार्जशीट को विधायक द्वारा हरियाणा के राज्यपाल को भेजा गया है। प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए विधायक करण दलाल ने कहा कि सरकार ने किलोमीटर बेस पर प्राइवेट बसें हायर करने की योजना अपने आरएसएस के चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार की है।

विज्ञापन


दलाल ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने वाले सरकार और आरएसएस के चहेते लोग हैं, जिन्हें टेंडर प्रक्रिया के दौरान मिलीभगत के चलते लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एक साजिश के तहत निजीकरण के चलते हरियाणा रोडवेज विभाग को खत्म करना चाहती हैं। निजीकरण की आवाज उठाने वाले रोडवेज कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई गईं, उन्हें निलंबित कर बर्खास्त तक किया गया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जो प्राइवेट बसें हायर कर रही है, उसके रेट भी पड़ोसी राज्य पंजाब व राजस्थान के रेटों से ज्यादा हैं। उनके अनुसार ऐसी क्या नौबत थी कि हरियाणा सरकार को इतने महंगे रेटों पर प्राइवेट बसें हॉयर करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की अपनी बसें रोडवेज डिपो पर खड़ी-खड़ी खराब हो रही है। सरकार उन्हें सड़कों पर दौड़ाने की बजाए, निजीकरण की ओर ज्यादा दबाव दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो इस मामले की जांच करवाकर इसके लिए जिम्मेदार सभी के खिलाफ केस दर्ज करवाएं जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें