फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: कर्ज लेकर इटली गया था कपूरथला का अजय, अब सड़क हादसे में मौत, पूरे परिवार में मचा कोहराम

Tue, 26 Dec 2023 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

परिजनों ने बताया कि मृतक अजय कुमार के दो बच्चे हैं। उन्होंने इटली सरकार से हादसे की निष्पक्ष जांच और अजय के शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विलाप करता परिवार और अजय की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला जिले के नडाला निवासी युवक की इटली में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने इटली सरकार से इस सड़क हादसे की जांच करने की मांग की। उक्त युवक महज दो माह पहले ही इटली गया था। जानकारी अनुसार अजय कुमार (36) पुत्र गुरध्यान निवासी नडाला के रिश्तेदार मनदीप कुमार ने बताया कि दो माह पहले कर्ज लेकर अजय रोजी रोटी कमाने इटली गया था।

विज्ञापन


अजय कुमार अपने एक दोस्त राकेश कुमार की कार में किसी रिश्तेदार को लेने लाजियो के जिला लैटिना से फिमिसिनो एयरपोर्ट गया था। वहां एयरपोर्ट के नजदीक पार्किंग के पैसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कार को नो-पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया और रिश्तेदार की फ्लाइट का इंतजार करने लगा। इसी दौरान अजय कुमार बाथरूम जाने के लिए सड़क पार करने लगा तो एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि मृतक अजय कुमार के दो बच्चे हैं। उन्होंने इटली सरकार से हादसे की निष्पक्ष जांच और अजय के शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें