फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कंवर जगमोहन ने मेरा गीत अमर कर दो... पेश कर बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के रानी लक्ष्मीबाई महिला भवन में शुक्रवार को चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की ओर से चंडीगढ़ लिट फेस्ट लिटरेटी का आगाज शाम-ए-गजल से किया गया। कंवर जगमोहन ने एक से बढ़कर एक गजलें पेश कर समा बांध दिया। उन्होंने मेरा गीत अमर कर दो..., कोई दोस्त है न रफीक है..., ये शहर कितना अजीब है... सहित कई गजलें पेश कीं।
विज्ञापन

सीएलएफ लिटराटी-2024 फेस्टिवल डायरेक्टर और सीएलएस की चेयरपर्सन डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सीएलएफ लिटराटी 2024 में 23-24 नवंबर तक चंडीगढ़ लेक क्लब में अलग-अलग थीम पर साहित्यिक सत्र होंगे। लिट फेस्ट में देश-विदेश के जाने माने लेखकों की मौजूदगी रहेगी। कई साहित्यिक सत्र होंगे। ये फेस्टिवल 23 नवंबर को पंडित सुभाष घोष की ओर से संगीतमय प्रस्तुति के साथ फिर से शुरू होगा। डॉ. सुमिता मिश्रा संबोधित करेंगे। उसके बाद राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें