फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व जवान और उसके साथी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशा तस्करी के आरोप में साथी के साथ गिरफ्तार यूटी पुलिस के पूर्व जवान को पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपियों में चंडीगढ़ पुलिस का कंप्लसरी रिटायर्ड हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार निवासी मुल्लांपुर मोहाली और कुलविंद्र सिंह निवासी गांव खुड्डा अलीशेर शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सारंगपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। कुलदीप कुमार के खिलाफ पहले भी कार चोरी के मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य आरोपी के नाम का खुलासा किया है, जिससे वे 19 ग्राम हेरोइन खरीद कर लाए थे।
विज्ञापन


जिला अपराध शाखा पुलिस बीते मंगलवार की रात गश्त कर रही थी। आईआरबी कांप्लेक्स के पास पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को रोककर पूछताछ की तो दोनों घबरा गए। इनमें एक युवक ने अपना नाम कुलदीप और दूसरे ने कुलविंद्र सिंह बताया। कुलदीप सिंह ने जांच टीम को अपना आईडी कार्ड दिखाते कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस का जवान है। आईआरबी में तैनात है। पुलिस ने आलाधिकारियों से कुलदीप कुमार के बारे में पता किया तो पता चला कि उसे कुछ महीने पहले ही आईआरबी चंडीगढ़ पुलिस से कंप्लसरी रिटायर्ड किया जा चुका है। उसकी तलाशी में 19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें