फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत मानहानि मामला: निजी पेशी से राहत, अब 27 जनवरी को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। बठिंडा की अदालत में भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में वीरवार को अहम सुनवाई हुई। यह मामला तीन कृषि कानूनों के विरोध के दौरान बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान कंगना रनौत व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हुईं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुईं।
विज्ञापन

अदालत में कंगना रनौत की ओर से दायर व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी पर दोनों पक्षों के बीच विस्तार से बहस हुई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि कंगना सांसद हैं और व्यस्त कार्यक्रम के चलते हर तारीख पर अदालत में मौजूद रहना संभव नहीं है। वहीं, शिकायतकर्ता महिंदर कौर की ओर से वकील रघुबीर सिंह बहिणीवाल ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आरोपी जानबूझकर पेशी से बच रही हैं जिससे चार साल से लंबित मामले में देरी हो रही है।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कंगना रनौत को व्यक्तिगत पेशी से छूट देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति दे दी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 27 जनवरी तय की है जिस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया और गवाहों से जुड़े मुद्दों पर विचार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें