फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुबह कमल गुप्ता का आफिस हुआ खाली, शाम को ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कमल गुप्ता के साथ पूर्व मंत्री ओपी यादव और कमलेश ढांडा का कार्यालय भी हुआ खाली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार सुबह हरियाणा सिविल सचिवालय के आठवें तल से कई मंत्रियों के कार्यालय खाली कराए गए। इनमें पूर्व शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता भी शामिल थे। शाम को कमल गुप्ता ने राजभवन में फिर से कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। वहीं, आठवें तल पर पूर्व सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री ओपी यादव, पूर्व महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा का भी कार्यालय खाली हो गया है। इससे पहले पूर्व गृह मंत्री अनिल विज व पूर्व मंत्री संदीप सिंह सहित जजपा कोटे से मंत्री रहे देवेंद्र बबली व अनूप धानक का भी कार्यालय खाली कराया जा चुका है।
मंत्रियों के कार्यालय खाली कराने के साथ ही उनके स्टाफ ने भी सामान समेट लिया है। मंत्रियों के साथ काम रहे स्टाफ ने महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंप दिए हैं। अब नए मंत्रियों के बनने के बाद नए सिरे से कार्यालयों और स्टाफ का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच कैबिनेट मंत्रियों को पुराना कार्यालय अलॉट

12 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कैबिनेट मंत्री के तौर पर कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत चौटाला, जेपी दलाल और बनवारी लाल ने शपथ ली थी। फिलहाल पांचों मंत्रियों को पुराना कार्यालय अलॉट किया जाएगा और पुराना स्टाफ ही सारा कामकाज देख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें