मां वैष्णो के दर्शन करने वाले भक्तों को इस बार 24 जुलाई को चंडीगढ़ से ट्रेन नहीं मिल पाएगी। इटारसी रेलवे स्टेशन पर आग लगने के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 21 जुलाई को कालका से साईं शिरडी जाने वाली गाड़ी संख्या 2455 नहीं चलेगी।
कालका-कटरा गाड़ी संख्या 1403/4 को 24 जुलाई को रद्द किया गया है। स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र कुमार दत्ता का कहना है कि साईं शिरडी से कालका एक्सप्रेस न आने के कारण इस ट्रेन को रद्द किया जा रहा है।