चंडीगढ़ में सेक्टर -32 स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में ‘श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ’ कलश यात्रा 101 कलशों के साथ निकाली गई। वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह कलश यात्रा निकाली गइ। इसमें बड़ी धूमधाम से बैंड बाजों के साथ भजन कीर्तन महिला मंडली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीधाम वृन्दावन से आये कथा व्यास प्रदीश शर्मा भारद्वाज, सभा के प्रधान आरएस सिंगला, जनरल सेक्रेटरी एनएन पराशर एवं महिला संकीर्तन मंडल के सभी सदस्य शामिल रहे। यह कथा 25 जनवरी तक चलेगी।