फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: इस गर्मी नहीं होगी पानी की किल्लत, शुरू हुआ बिछाई गई नई पाइप लाइन का ट्रायल

Tue, 02 Apr 2019 01:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कजौली वाटर वर्क्स से जंडपुर तक की फेज पांच और छह की नई बिछाई गई पाइप लाइन के ट्रायल के लिए पानी भरने का काम शुरू हो गया है। शहरवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। ट्रायल सफल होने पर फेज पांच और छह की पाइप लाइन से चंडीगढ़ को 29 एमजीडी अतिरिक्त पानी की आपूर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे पुराने इनटेक से नए इनटेक में कटिंग के बाद पानी आने लगा। इसके लिए नगर निगम के एक्सईएन हरीश सैनी मौके पर ही थे। ट्रायल सफल होने पर 15 अप्रैल से 29 एमजीडी अतिरिक्त पानी सप्लाई की उम्मीद है। कजौली से जंडपुर तक पंजाब सिंचाई विभाग और गमाडा ने पाइप लाइन बिछाई है।

जबकि जंडपुर से सेक्टर 39 वाटर वर्क्स तक नगर निगम ने पाइप लाइन बिछाया है। कजौली वाटर वर्क्स के फेज पांच और छह की लाइन की इनटेक चैंबर की लाइन के आगे लगी 12 एमएम की सीट को काटा गया। सीट काटने का काम दोपहर बाद तीन बजे तक पूरा हो गया। उसके बाद पुराने से नए इनटेक संप में पानी भरना शुरू हो गया।
विज्ञापन


पाइप लाइन में पानी भरने के बाद इसका ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में देखा जाएगा कि कहीं लीकेज तो नहीं है। जहां पर भी लीकेज होगा, उसे ठीक किया जाएगा। पाइप भरने में दो दिन का वक्त लग सकता है। जंडपुर से वाटर वर्क्स सेक्टर 39 तक पहले ही पाइप का ट्रायल हो चुका है। कजौली से जंडपुर तक बिछे पाइप लाइन का ट्रायल गमाडा के इंजीनियर करेंगे।
विज्ञापन

- केके यादव, आईएस, कमिश्नर नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें