मनिंदर सिंह, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
जाट सभा और कबड्डी कप मनीमाजरा की ओर से आयोजित होने वाले कबड्डी कप प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है। जट सभा के प्रधान कर्म सिंह व कबड्डी कप मनीमाजरा के प्रधान अवतार सिंह ढिल्लों ने बताया कि 20 मार्च को कबड्डी कप शुरू होना था, लेकिन चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर सिंह ढिल्लों की सड़क हादसे में मौत के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को अक्तूबर, नवंबर में करवाने को लेकर बाद में विचार किया जाएगा।
वहीं ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा ढिल्लों सोमवार को मनिंदर सिंह ढिल्लों के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होेंने मनिंदर के पिता अंग्रेज सिंह से हर वक्त उनकी सहायता के लिए मुस्तैद रहने का वादा किया। इस दौरान चंडीगढ़ यूथ लीडर हरमेल केसरी, वीर दवेंद्र सिंह सिद्ध राजा के साथ थे। हरमेल केसरी ने बताया कि कांग्रेसी पार्टी ने परिवार की हरसंभव सहायता करने का वादा करते हुए मनिंदर सिंह ढिल्लों की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया है।
वहीं जिला कांग्रेस के प्रधान चितरंजन चंचल अपनी टीम के सदस्य सुरजीत ढिल्लों, केआर महाजन, रामेश्वर गिरि के साथ मनिंदर के घर पहुंचे। मनिंदर सिंह कि शुक्रवार को देहरादून के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी।