ज्योति हत्याकांड मामले में हरियाणा सरकार ने मंगलवार को पंचकूला की अदालत के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट में दायर अपील में पंचकूला की अदालत के फैसले का रद्द करने और इसे मामले के आरोपी हिमाचल के दून हलके के कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी को दोषी करार करने की मांग की है।
गौरतलब हो कि बीते 11 सितंबर को ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी समेत 12 आरोपियों को पंचकूला की अदालत ने बरी कर दिया था। पंचकूला जिला अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की पुष्टि एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन ने की है।
हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई अगले कुछ दिनों में शुरू हो सकती है। ज्योति हत्याकांड की तफ्तीश कर रहे पुलिस अफसरों पर केस को कमजोर बनाने का आरोप भी लगा था। इसके बाद कई जांच अफसरों को भी बदलना पड़ा था।