फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में नाबालिग कर रहे संगीन अपराध, 80 घटनाओं में 116 की हुई गिरफ्तारी

Mon, 03 Jul 2023 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

2021 में दुष्कर्म की तीन घटनाओं में तीन, 2022 में दो वारदातों में तीन तथा इस वर्ष पांच महीने में चार घटनाओं में आठ नाबालिग गिरफ्तार किए गए थे। स्नेचिंग के छह मामलों में आठ नाबालिग 2021 में, 11 मामलों में 17 आरोपी 2022 में तथा इस वर्ष पांच महीने में सात मामलों में नौ नाबालिग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नाबालिग हो रहे अपराध में शामिल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में नाबालिग तेजी से संगीन अपराधों में शामिल हो रहे हैं। विभिन्न संगीन अपराधों में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इन अपराधों को अंजाम देने के पीछे पुरानी रंजिश, ड्रग्स की लत और लग्जरी जिंदगी जीने के लिए पैसों की जरूरत बड़ा कारण निकलकर आ रहा है। हाल ही में पिछले महीने मौलीजागरां में एक 16 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या के मामले में पकड़े गए सभी आठ आरोपी नाबालिग थे। 

विज्ञापन


वहीं मई में एक सातवीं कक्षा की छात्रा से पांच नाबालिग युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस वर्ष पांच महीने में ही शहर में हुई 34 आपराधिक वारदात में 56 नाबालिग पकड़े जा चुके हैं। वर्ष 2021 में जहां कुल 54 अपराधों में 75 नाबालिग पकड़े गए थे वहीं पिछले वर्ष 80 वारदातों में 116 नाबालिग गिरफ्तार हुए। वर्ष 2021 में जहां 15 नाबालिगों को चंडीगढ़ जिला अदालत ने विभिन्न अपराधों में दोषी करार दिया वहीं पिछले वर्ष 46 नाबालिग दोषी करार दिए गए। 

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी पर बवाल: सुखजिंदर रंधावा बोले-CM पर करूंगा मानहानि का केस, 55 लाख के खर्च के दावे को बताया गलत
विज्ञापन


इस वर्ष मई तक 29 नाबालिगों को दोषी करार दिया जा चुका है। वहीं कई नाबालिग आरोपी ऐसे भी हैं जो एक बार पकड़े जाने के बाद फिर अपराध की दुनिया में शामिल हो गए। वर्ष 2021 से मई 2023 तक 22 नाबालिग ऐसे थे जो दो बार पकड़े गए और 10 ऐसे भी थे जो तीन बार पुलिस ने गिरफ्तार किए।

आंकड़े बताते हैं कि शहर में सेक्टरों के मुकाबले कॉलोनियों में नाबालिग अपराध की दुनिया में ज्यादा जा रहे हैं। वर्ष 2021 में पकड़े गए कुल 75 नाबालिगों में 14 सेक्टरों और 61 कॉलोनियों और गांवों के थे। इसी तरह पिछले 2022 में यह आंकड़ा और बढ़ा और पकड़े गए 116 नाबालिगों में से सिर्फ 17 सेक्टरों के थे और 99 कॉलोनियों और गांवों के थे। इस वर्ष 31 मई तक पकड़े गए 56 नाबालिगों में सिर्फ आठ सेक्टरों के तथा 48 कॉलोनियों और गांवों के थे। ऐसे में पुलिस को शहर की संवेदनशील कॉलोनियों और गांवों में अपराध को काबू करने और जागरुकता फैलाने की जरुरत है। मौलीजागरां, डड्डूमाजरा, राम दरबार, बुड़ैल, कजेहड़ी और बापूधाम शहर में अहम कॉलोनियां हैं।

संगीन मामलों में नाबालिगों की संलिप्तता
शहर में वर्ष 2021 में हत्या के दो मामलों में चार नाबालिग और पिछले वर्ष एक मामले में एक तथा इस वर्ष मई तक दो मामलों में तीन नाबालिग गिरफ्तार हुए हैं। वर्ष 20222 में हत्या के प्रयास के पांच मामलों में सात नाबालिग काबू किए गए। वर्ष 2021 में दंगे करने के पांच मामलों में सात नाबालिग, 2022 में चार मामलों में 10 नाबालिग और इस मई तक चार मामलों में 15 नाबालिग पकड़े जा चुके हैं। 

2021 में डकैती के एक मामले में एक आरोपी, 2022 में दो मामलों में चार नाबालिग गिरफ्तार हुए हैं। 2021 में रॉबरी की तीन वारदातों में चार नाबालिग, 2022 में दो वारदातों में पांच नाबालिग तथा इस वर्ष मई तक दो वारदातों में 4 पकड़े जा चुके हैं। वर्ष 2021 में मामूली और तेजधार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाने की पांच घटनाओं में आठ नाबालिग पकड़े गए थे। वर्ष 2022 में ऐसी सात घटनाओं में आठ और इस वर्ष मई तक एक मामले में एक आरोपी काबू आया है।

दुष्कर्म के मामलों में भी पकड़े गए
वर्ष 2021 में दुष्कर्म की तीन घटनाओं में तीन, 2022 में दो वारदातों में तीन तथा इस वर्ष पांच महीने में चार घटनाओं में आठ नाबालिग गिरफ्तार किए गए थे। स्नेचिंग के छह मामलों में आठ नाबालिग 2021 में, 11 मामलों में 17 आरोपी 2022 में तथा इस वर्ष पांच महीने में सात मामलों में नौ नाबालिग गिरफ्तार हो चुके हैं। वर्ष 2021 में घर आदि में घुस चोरी की चार घटनाओं में सात, 2022 में सात मामलों में 10 तथा अभी तक मई में एक मामले में एक नाबालिग पकड़ा गया है। चोरी की 20 घटनाओं में 28 नाबालिग 2021 में, 16 घटनाओं में 19 2022 में तथा इस साल मई तक नौ घटनाओ में 10 नाबालिग पकड़े गए हैं।

छेड़छाड़ की घटनाएं भी दे रहे अंजाम
वर्ष 2022 में धोखाधड़ी के एक मामले में चार नाबालिग गिरफ्तार हुए थे। 2022 में ही दो मामलों में चोरी के सामान के साथ दो नाबालिग पकड़े गए थे। इसी साल अप्राकृतिक यौन अपराध के एक मामले में एक नाबालिग काबू किया गया था। छेड़छाड़ के एक मामले में एक नाबालिग 2021 में और पिछले वर्ष तीन मामलों में तीन नाबालिग काबू हुए थे। आगजनी के एक मामले में पिछले वर्ष एक नाबालिग पकड़ा गया था। पिछले वर्ष हथियार के साथ एक और इस वर्ष दो मामलों में तीन नाबालिग पकड़े गए हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष एनडीपीएस और आईटी एक्ट के एक-एक मामले में एक-एक नाबालिग गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शहर में युवाओं के लिए कॉलोनियों और गांवों में जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। वहीं पुलिस द्वारा जॉब फेयर आदि के जरिए नौकरी दिलवाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में अपराध और विशेषकर नशे के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। - कंवरदीप कौर, एसएसपी, चंडीगढ़ पुलिस।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें