फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए देश में एक और 'PK', उम्र मात्र साढ़े 4 साल, रेडियो के साथ न्यूड लुक वायरल

Fri, 07 Jul 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
जूनियर पीके अभिराज ठाकुर
आमिर खान के बाद देश में एक और 'PK', जिसकी रेडियो के साथ न्यूड तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसकी उम्र सिर्फ साढ़े चार साल है, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
जूनियर पीके अभिराज ठाकुर
हम बात कर रहे हैं पंजाबी मूवी 'द स्लम स्टार्स' के पोस्टर की और उसमें दिख रहे बच्चे की। पोस्टर में दिख रहे बच्चे की पोज बिल्कुल पीके के पोस्टर में आमिर खान जैसा है। इसमें वह पूरी तरह न्यूड हैं और रेडियो ले रहा है। यह बच्चा कोई और नहीं, चंडीगढ़ का छोटा ठाकुर यानी साढ़े चार वर्षीय अभिराज ठाकुर है। अभिराज इस मूवी से सिनेमा की दुनिया में डेब्यू करने जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
द स्लम स्टार्स की स्टारकास्ट
फिल्म में जूनियर पीके बनकर अभिराज ठाकुर भी कालेधन की तलाश करता हुआ नजर आता है। बता दें कि 'द स्लम स्टार्स' बाल तस्करी और बाल यौन शोषण पर आधारित है और 7 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्‍म का निर्देशन संदीप सिंह बावा ने किया है, जबकि फिल्‍म का निर्माण हरप्रीत कौर ढिल्‍लों ने किया है। मूवी में चंडीगढ़ के अभिराज के साथ कालका की 17 वर्षीय वैशाली चौधरी भी फिल्म में नजर आएंगी।

4 of 6
The Slum Star
‘द स्लम स्टार्स’ तीन बच्चों गुड़िया, घनैया और चंदू के इर्दगिर्द घूमती है, जो घुतन नामक डॉन को चकमा देकर भागने में सफल होते हैं। डॉन घुतन को एक राजनेता का आशीर्वाद प्राप्‍त है। क्‍या घुतन के चुंगल से भाग निकले गुड़िया, चंदू और घनैया सुरक्षित हैं? क्‍या इनकी मदद के लिए कोई आगे आएगा? इन सवालों के जवाब तो मूवी देखने पर ही मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
The Slum Star
अभिराज के बारे में कहा जाता है कि जिस समय फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, उस समय अभिराज महज साढ़े तीन साल का था। लेकिन आत्मविश्वास और लगन के कारण कैमरे के सामने काम करने में उसे जरा भी झिझक महसूस नहीं हुई। अभिराज को जब डायलॉग दिए जाते थे तो वह चंद मिनट में उसे याद कर तैयार हो जाता था। यही नहीं एक्टिंग सुनते ही अपना काम शुरू कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The Slum Star
अ​भिराज ठाकुर डायरेक्टर की कमांड को ऐसे फॉलो करता था जैसे पहले भी काम कर चुका है। हालांकि यह उसकी पहली फिल्म है, लेकिन उसकी डायलॉग डिलीवरी ऐसी होती थी जैसे अनुभवी बाल कलाकार करते हैं। अभिराज ने जिस मासूमियत के साथ डायलॉग डिलीवरी की उससे उसके कैरेक्टर में और अधिक जान आ गई है। वहीं वैशाली ने मुंबई में ही जाने-माने कलाकारों के सानिध्य में अभिनय की बारीकियां सीखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें