फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंद्रह हजार रुपये की रिश्वत लेता जूनियर इंजीनियर साथी संग काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संपदा कार्यालय की बिल्डिंग ब्रांच के जूनियर इंजीनियर (जेई) विष्णु कुमार और बिचौलिया बिपिन बग्गा को विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विजिलेंस विभाग की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 व 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को जांच टीम की ओर से शनिवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

चडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले संपदा कार्यालय में निकासी के निरीक्षण व फाइल पर लगे आपत्ति को हटाने के लिए लिखित आवेदन दिया था। यह फाइल फिलहाल जेई विष्णु कुमार के पास विचाराधीन थी और वह अब इस फाइल पर लगी आपत्ति को हटाने व क्लीयरेंस देने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। आवदेनकर्ता ने जेई के समक्ष कई बार खुद पेश होकर पैसे कम करने के लिए कहा लेकिन वह पैसे कम नहीं कर रहा था।
ऐसे में आवेदनकर्ता ने जेई के खिलाफ गुपचुप तरीके से विजिलेंस में लिखित शिकायत दे दी। इसके चलते आलाधिकारियों के निर्देश पर जेई को रंगेहाथ दबोचने के लिए विजिलेंस टीम का गठन किया गया। विजिलेंस ने आरोपियों को रिश्वत के पैसे रंगे हाथों लेते गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को शिकायतकर्ता ने जेई को फोन किया और पैसे देने की बात कही। जेई ने खुद मौके पर न आकर अपने साथी बिपिन बग्गा को पैसे लेने के लिए भेजा।
विज्ञापन

दलाल ने जैसे ही शिकायतकर्ता से पैसे लिए पहले से तैयार विजिलेंस की टीम ने बिचौलिया बिपिन बग्गा को रंगेहाथों पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से पैसे भी बरामद कर लिए। विजिलेंस टीम ने बरामद किए गए नोटों के नंबर अपनी लिस्ट के मुताबिक चेक किए जो कि ठीक पाए गए। बाकायदा आरोपी के मौके पर हाथ भी धुलवाए गए तो उसके हाथों से नोटों पर लगा रंग भी उतरा। इसके बाद जांच टीम ने बिचौलिया के अलावा उसे पैसे लेने के लिए भेजने वाले जेई विष्णु कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया। विजिलेंस टीम ने आरोपी जेई को साथ लेकर उसके कार्यालय व आवास पर छापा भी मारा। इस दौरान विजिलेंस ने आरोपी के कार्यालय से कुछ महत्वपूर्ण फाइलें भी जब्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें