फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की बेटी आरुषि ने कॉर्मल कान्वेंट स्कूल में किया टॉप, इकोनॉमिक्स में हासिल किए 98.4 फीसदी अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कान्वेंट स्कूल की छात्रा आरुषि पांडे ने ह्यूमैनिटीज (इकोनॉमिक्स) में 98.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आरुषि के पिता संजीव पांडे उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जिला और सत्र न्यायाधीश हैं, जबकि मां विभा पांडे शिक्षाविद् हैं। सेक्टर-21 में रहने वाली आरुषि ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ बहुत मेहनत की। उन्हीं की बदौलत अच्छे नंबर आए हैं। टीचर हर विद्यार्थी को पढ़ाई व अच्छे नंबर के लिए प्रेरित करते हैं। सैंपल पेपर की काफी प्रैक्टिस भी करवाते हैं। सवालों का बेहतर तरीके से जवाब लिखना सिखाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करतीं क्योंकि सोशल मीडिया ध्यान भटकाता है। अच्छे नंबर लाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज विद्यार्थी की इच्छाशक्ति होती है। यदि विद्यार्थी चाह ले तो उसे अच्छे नंबर लाने से कोई नहीं रोक सकता। आरुषि के रोल मॉडल उनके माता-पिता हैं। पिता भले ही दूर रहते हाें मगर एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब फोन कर उन्होंने बेटी को मोटिवेट न किया हो।
आरुषि कहती हैं कि पिता के फोन से उनका हौसला बढ़ता है। जब भी निराश या दुखी होतीं हूं तो पापा सेबात कर लेतीं हूं। इससे मुझमें ऊर्जा भर जाती है। आरुषि की मां विभा ने बताया कि उनकी बेटी मुश्किल से चार से पांच घंटे सोती थी। सुबह उसकी आंखों से ही पता चल जाता था कि उसने रात भर जागकर पढ़ाई की है। स्कूल में भी वह अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाती है। वह अपनी क्लास की हेड गर्ल है। दसवीं में उसने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। आरुषि के दादा एपी पांडे पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें