फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने किया छह जिला कार्यालयों का उद्घाटन, बोले- पवित्र मानी गई है हरियाणा की धरती

Wed, 29 Jul 2020 03:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • भाजपा कार्यालय सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का केंद्र बने: मनोहर लाल
  •  भाजपा के कार्यालय कार्यकर्ताओं की तपस्थली: धनखड़
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश भर में 500 जिलों में कार्यालयों का निर्माण हो चुका है, 400 जिलों में काम जारी है। नड्डा बुधवार को हरियाणा के छह जिलों में नवनिर्मित जिला कार्यालयों का उद्घाटन करने के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश भर में प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यालयों के निर्माण का काम कर रही है। हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, पलवल, रेवाड़ी, नूंह में सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक कार्यालय बनाए गए हैं।

विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से जुड़े, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ हिसार व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट रेवाड़ी में रहे। सभी जगहों पर सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए मंच बनाया गया था। अगस्त में 7 जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर व फरीदाबाद के जिला कार्यालयों का शिलान्यास किया जाएगा। इसी वर्ष नवंबर में गुरुग्राम, रोहतक, पंचकूला, अंबाला, कैथल, दादरी व भिवानी जिलों के कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। सिरसा जिले में भूमि स्थानांतरण के काम के बाद कार्यालय निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ता के लिए कार्यालय मंदिर की तरह होता है। पार्टी की गतिविधियों के लिए कार्यालयों का भरपूर उपयोग कर संगठन को आम जनता तक पहुंचाना है द्य संगठन ही नहीं ये कार्यालय सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का भी केंद्र बनें। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा के कार्यालयों को कार्यकर्ताओं की तपस्थली की तरह देखा जाता है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को जनसेवा का संस्कार यही से मिलता है। इसी संस्कार का असर है कि भाजपा राजनीति के लिए राजनीति नहीं करती, अपितु सेवा के लिए करती है। राज्य प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि कार्यालय हमारे संस्कार का केंद्र है, इसलिए कार्यालय कितना महत्वपूर्ण है यह हम समझते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें